अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। मनाली के नेहरू कुंड में दो दिनों से फंसे एक व्यक्ति के शव को सोमवार को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल दिया है। ब्यास का जलस्तर उफान पर होने से शव को नहीं निकाला जा सका था। सोमवार को अग्निशमन मनाली केे कर्मियों ने उफनती ब्यास नदी में उतर कर शव को निकालने में सफलता पाई है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि शव की पहचान केवल राम (43) पुत्र गुप्त राम निवासी कोठी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों के बयानों को भी कलमबद्ध कर दिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।