स्वार। पुलिस ने रविवार को सागौन की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ने के मामले में चार लकड़ी कारोबारियों को नामजद कर हिरासत में लिया। वहीं युवक को जेल भेजा दिया है। रविवार की सुबह पुलिस ने स्वार बाजपुर मार्ग पर लगने वाली लकड़ी मंडी से बिना अनुमति और चोरी से काटकर लाई गई सागौन की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली सहित एक युवक को गिरफ्तार किया था। देर शाम वन विभाग की टीम कोतवाली पहुंची और लकड़ी कारोबारियों को चिन्हित कर शराफत, नईम, शादाब और ट्रैक्टर चालक नन्ने के खिलाफ उत्तराखंड से लकड़ी चोरी कर बेचने का मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए युवक शराफत को जेल भेज दिया है।