स्वार। पुलिस नेे नरपत नगर गांव मेें छापा मारकर तीन घरों से डेढ़ क्विंटल गोमांस जब्त करने का दावा किया है। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नरपत नगर गांव के तीन घरों में गोवंशीय पशुओं का वध कर मांस की बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस नेे तीन घरों से लगभग डेढ़ क्विंटल मांस जब्त किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।