कुल्लू। भुंतर पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक युवक से छह ग्राम हेरोईन बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस दल भुंतर स्थित श्मशानघाट के पास पेट्रोलिंग पर था, तभी पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली और इसके कब्जे से छह ग्राम हेरोईन बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर सदाम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। भुंतर पुलिस ने आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत लक्कड़ बाजार बजौरा में एक दुकान से अंग्रेजी शराब की 24 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।