फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अनाथालय से छुड़ाए 14 बच्चे

Sun, 27 Nov 2016 09:37 PM IST
अमर उजाला मनाली (कुल्लू)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मनाली के करजां में चल रहे एक अनाथालय के संचालकों पर कार्रवाई करते हुए 14 बच्चों को छुड़ाया है। आरोप है कि अनाथालय चलाने वाली संस्था सरकार के पास पंजीकृत नहीं है। वहीं, 14 बच्चों को महज दो कमरों में रखा गया था। सभी बच्चे छठी से आठवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने रिहा करवाए बच्चों को फिलहाल जिला मुख्यालय कुल्लू के समीप कलैहली में चल रही एक संस्था में रखा है। इसके बाद इन बच्चों को चिल्ड्रन वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया जाएगा।

डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि संस्था के संचालकों के खिलाफ  केस दर्ज किया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन अनाथालय चलाना गैरकानूनी है। वहीं, अनाथालय में दो ही कमरों में 14 बच्चों को रखा गया था।
विज्ञापन


काबिले गौर है कि कुछ अरसा पहले भी इस अनाथालय से पुलिस ने कुछ बच्चों को रिहा करवाया था। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि बेशक अनाथालय के संचालकों ने कानूनी औपचारिकताओं को पूरा न किया हो। लेकिन, अनाथालय में रह रहे बच्चों को अच्छे स्कूलों में शिक्षा का बंदोबस्त किया गया है।

उधर, उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने बताया कि संस्था नियमों का उल्लंघन कर बाल आश्रम चला रही थी। सोमवार को सभी बच्चों को उम्र के आधार पर प्रदेश के विभिन्न बाल आश्रमों में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें