कुल्लू। पुलिस थाना भुंतर के तहत भुट्टी में एक बाइक सवार युवक बस से टकरा गया, जिससे वह घायल हो गया है। घायल का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुरमदत्त (26) पुत्र तुले राम निवासी गांव जला, डाकघर व तहसील औट, जिला मंडी बाइक पर कुल्लू की ओर आ रहा था।
इसके चलते युवक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बस से जा टकराया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की। कहा कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।