फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली की शांत वादियों में बढ़ने लगा जघन्य अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ापे के सहारे ने ही छीन ली सांसें
विज्ञापन

शाढ़ाबाई के थटागे में पुत्र ने बाप-बेटे के रिश्ते को किया शर्मसार
कुल्लू की शांत वादियों में बढ़े रहे जघन्य अपराध के मामले
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। कुल्लू-मनाली की शांत वादियों में जघन्य अपराध की घटनाएं बढ़ने लग गई हैं। कुल्लू जिला में गैंगरेप, हत्या जैसे जघन्य अपराध की संख्या में बढ़ोतरी होना चिंताजनक है। इसका पर्यटन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। जिला में छोटी कहासुनी एकाएक मर्डर जैसी घटनाओं में तबदील हो रही है।
विज्ञापन

शाढ़ाबाई के थटागे में ताजा मामले में एक बेटे ने डंडे से पिटाई कर अपने बाप को मौत के घाट उतार दिया। उसने बाप-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। बुढ़ापे के सहारे ने ही उसकी आखिरी सांसें छीन ली। छोटे-छोटे मामलों को मिल बैठकर सुलझाने के बजाय एकाएक ही धैर्य खोकर जान लेने के लिए उतारू हो रही युवा पीढ़ी का यह रवैया ठीक नहीं है। अन्य जिलों की अपेक्षा शांत माने जाने वाले कुल्लू जिला में पिछले कुछ समय से एकाएक अपराध बढ़ रहे हैं। कुल्लू गुड़िया दुराचार व हत्याकांड, मनाली गैंगरेप, जापानी युवती से दुराचार जैसे मामलों ने पर्यटन कारोबारियों को भी चिंता में डाल दिया है। पाहनाला क्षेत्र में कुल्फी बेचने वाले की निर्मम हत्या घटना से ग्रामीण सहमे हुए हैं। नाबालिग छात्राओं से दुराचार की घटनाएं सामने आने से अभिभावक भी चिंता में है। उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि सहभागिता हमारी और आपकी प्रोजेक्ट के तहत स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इसमें छोटे मामलों को शांतिपूर्वक तरीके से निपटाने को लेकर भी जागरूक किया जाएगा, ताकि इस तरह के अपराधों में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें