फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी युवक से मारपीट मामले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू की बंजार घाटी की पलदी फागली में एक एससी युवक के साथ हुई मारपीट मामले की जांच एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल करेंगे। शनिवार को एएसपी कुल्लू मामले की जांच के लिए अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौके पर सबूतों को जुटाने में जुट गई है और देव कारकूनों के साथ ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी को बंजार के पलदी फागली में देवता से आशीर्वाद स्वरूप फेंका गया फूल एक एससी युवक की गोद में जा गिरा था। इस पर देव कारिंदों ने युवक के साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्दों को इस्तेमाल किया। मामले की बंजार थाना में शिकायत की है और पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि शनिवार को उन्होंने मौके पर जाकर कुछ लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें