फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपा के समीप खाई में लुढ़की कार, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के साथ लगते गांव रोपा के पास शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। कार के करीब 150 मीटर खाई में लुढ़क जाने से चार युवक घायल हो गए। कार एचपी49-1837 पलाहच से बंजार की ओर आ रही थी। हादसा शुक्रवार सुबह करीब पौने नौ बजे पेश आया। बंजार पुलिस का दल घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचा। स्थानीय लोग भी बचाव के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार उक्त हादसे में घायल कार चालक प्रेम सिंह, पुत्र प्यार सिंह गांव जमद पलाहच, किरन देव पुत्र हेम राज गलवाहधार पलाहच, मोहन लाल पुत्र भगवान दास गांव जमद पलाहच और प्रेम सिंह पुत्र बिना राम माहला रोपा बंजार को प्राथमिक उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया। प्राथमिक उपचार के पश्चात घायलों को जिला कुल्लू अस्पताल भेजा गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। मामले को लेकर एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें