फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घराट की कूहल में डूबने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घराट की कूहल में डूबने से महिला की मौत
विज्ञापन

घर के साथ बनी कूहल में गेहूं धोने गई थी महिला
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा शव
अमर उजाला ब्यूरो
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी के बठाहड़ में एक महिला की घराट की कूहल में डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस ने केस दर्जकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। मौत के सही कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ है। जब बठाहड़ की रहने वाली हीरू देवी अपने घर के साथ तीर्थन नदी पर लगाए गए एक घराट की कूहल में गेहूं धोने गई थी। इस दौरान उसे अचानक चक्कर आ गया और महिला पानी के कूहल में जा गिरी। वहीं साथ उनकी बेटी व बहू ने हादसे को देखा और दौड़ती हुई घटनास्थल पर पहुंची और महिला को कूहल से बाहर निकाला गया। बाद में हादसे की सूचना परिजनों ने बंजार पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ फोटोग्राफी भी की। पुलिस ने घटना को लेकर परिजनों के बयानों को कलमबद्ध किया। बाद में महिला के शव को कब्जे में लेकर उसका बंजार अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। यहां पर सभी कागजी प्रक्रियाओं को पूरा कर पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त मामले की जांच कर रहे बंजार थाना के एएसआई बृज लाल ने कहा कि मृतक के बेटे ने भी किसी पर कोई शक नहीं जताया है और इसे महज एक हादसा बताया है। मृतका महिला की पहचान 58 वर्षीय हीरू देवी पत्नी परस राम निवासी बठाहड़ के रूप में हुई है। हादसे से बठाहड़ गांव में मातम छाया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें