फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल पुलिस ने दो किलो चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पतलीकूहल के थाना प्रभारी दया राम रविवार को अपनी टीम के साथ नियमित गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें नेरी में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने को कहा। लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ा और तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से दो किलो चरस की खेप पकड़ी। चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान राम चंद निवासी रामन वामतट के रूप में हुई है। उधर, एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। चरस का सैंपल लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा जा रहा है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि चरस कहां से लाई और कहां ले जा रहा था। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें