फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के इरादे से गए प्रवासी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के इरादे से गए युवक ने डर से
विज्ञापन

तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग, मौत
शमशी के गदौरी की घटना, परिवार के जाग जाने पर तीन मंजिला मकान से कूदा
भुंतर पुलिस ने केस दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। भुंतर थाना केे शमशी स्थित गदौरी में एक घर में चोरी के इरादे से गए एक प्रवासी युवक की तीसरी मंजिल से छलांग लगाने पर मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े तीन बजे शमशी स्थित गदौरी में एक युवक चोरी करने के इरादे से घर में घुस गया था। इस दौरान छत पर उसके चलने की आवाज जब परिजनों को सुनाई दी तो उन्होंने लाइट जला दी। इस दौरान युवक ने तीन मंजिला छत से छलांग लगा दी। जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची भुंतर पुलिस ने उसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल रखा है। इससे पहले पुलिस ने घटनास्थल की फोटो व वीडियोग्राफी भी की। मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय रईम राम निवासी झारखंड के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर संबंधित घर के लोगों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं । पुलिस सभी बिंदुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने प्रवासी युवक की मौत की सूचना परिवार के लोगों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें