फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकुरठा में मकान में लगी आग में जिंदा जला व्यक्ति

विज्ञापन
FIRE - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। बंजार उपमंडल की चकुरठा पंचायत के काउधार में एक मकान में लगी आग के बीच एक व्यक्ति जिंदा जल गया। घटना की सूचना मिलते ही बंजार प्रशासन के अलावा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आग की घटना को लेकर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना में लाखों का रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर बाद करीब एक बजे के आसपास हुए हादसे में दो कमरों का डेढ़ मंजिला मकान दिनदिहाड़े धू-धूकर जल उठा और आसपास के गांवों के लोगों में अफरातफरा मच गई। घर से धुंआ उठता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। इस बीच चुन्नी लाल घर से बाहर निकलने में सफल नहीं हो पाया। आग पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से काबू पाया। मकान का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक किशन चंद जिंदा जल चुका था। आग में व्यक्ति के जिंदा जलने से पूरी घाटी में मातम का माहौल है। चकुरठा पंचायत की प्रधान ममता देवी, स्थानीय निवासी रोशन लाल, हुकम राम, राम सिंह तथा सोहन लाल ने बताया कि डेढ़ मंजिला मकान की निचली मंजिल में 55 वर्षीय चुनी लाल पुत्र किशन चंद रहता था। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह खाना बना रहा था। एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन ने बताया कि नायब तहसीलदार बंजार फिल्ड कानूनगो, पटवारी व पुलिस दल को मौके के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मृतक व्यक्ति के परिजनों को नियमावली के तहत मुआवजा दिया जाएगा। बंजार उपमंडल के तांदी पंचायत के गांव तांदी पशु व घास रखने को बनाई गई दो गौशालाएं जल गईं। वीरवार दोपहर पौने तीन बजे लगी आग में दोनों गौशालाएं राख हो गईं। इसमें एक गौशाला चेतन सिंह व चैन सिंह पुत्र देवी राम निवासी तांदी तथा दूसरी गौशाला लोत राम पुत्र लुदर चंद की थी। आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं, भुंतर के साथ लगते गड़सा घाटी शियाह बिहाल में एक गौशाला में आग लगने से गांव में अफरातफरी मच गई। हालांकि गांवों वालों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। अग्रिशमन विभाग कुल्लू के अग्रिशमन अधिकारी दुर्गा दास ने कहा कि गौशाला में आग लगने से सूचना मिली थी लेकिन बाद में लोगों ने इस पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें