फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग टेस्ट के दौरान दुर्व्यवहार करने वालों पर होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शाढ़ाबाई में पिछले माह हुए ड्राइविंग टेस्ट के दौरान हंगामा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इस प्रकरण का कड़ा संज्ञान लेते हुए एसडीएम कुल्लू रोहित राठौर ने भुंतर के थाना प्रभारी को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा है। एसडीएम ने बताया कि 21 जून को शाढ़ाबाई स्थित बिजली बोर्ड की कार्यशाला में ड्राइविंग टेस्ट रखे गए थे। टेस्ट की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। इनमें कुछ महिला कर्मचारी भी शामिल थीं। ये अधिकारी और कर्मचारी टेस्ट की सभी औपचारिकताएं पूरी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने बेवजह हंगामा कर दिया। उन्होंने कई कर्मचारियों को जबरन कार्यशाला में बंद कर दिया। एसडीएम ने बताया कि इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भुंतर के थाना प्रभारी को इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें