फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी बस में दो युवकों से 16 ग्राम हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर के बजौरा में एसआईयू ने एचआरटीसी बस में सवार दो युवकों को 16 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। वीरवार सुबह एसआईयू ने भुंतर के बजौरा में नाका लगाया था। इस दौरान टीम एनएच पर आने-जाने वाले सभी वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच एचआरटीसी की बस दिल्ली से मनाली की ओर आई और उसे चेकिंग के लिए रोका। सीट नंबर 36 पर बैठे युवक के पास एक बैग था। जिसे उसने सीट नंबर 35 पर बैठे एक अन्य युवक के पास दे दिया। इस पर टीम को दोनों युवकों पर शक हुआ। बैग की तलाशी लेने पर 16 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपियों की पहचान छेरिंग दोरजे और साहिल राणा निवासी रायसन के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें