फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। बहू से दुष्कर्म करने के आरोपी को वीरवार को कुल्लू न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। लाहौल के चंद्रा घाटी में कृषि कार्य में लगे एक नेपाली मूल के शख्स ने अपनी बहू के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बहू की शिकायत पर पुलिस ने ससुर के खिलाफ मामला दर्ज के उसे 12 अगस्त को सिस्सू से गिरफ्तार कर लिया था। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को कुल्लू अदालत में पेश किया। एसएचओ मोती राम ने बताया कि एएसआई राकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 17 अगस्त को उसे फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें