केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बैचवाइज आधार पर टीजीटी मेडिकल, नॉन मेडिकल और कला अध्यापकों के पद भरे जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग आठ नवंबर को उपनिदेशक कार्यालय केलांग में काउंसलिंग करवाएगा।
काउंसलिंग में वे अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की हो। जिला लाहौल-स्पीति के काजा, केलांग और उदयपुर शिक्षा खंड के पात्र अभ्यर्थी जिनके नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज हैं, काउंसलिंग मेें भाग ले सकते हैं।
काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी को सभी शैक्षणिक और मूल दस्तावेजों की प्रतियां साथ लानी होंगी। उपनिदेशक सुरेश विद्यार्थी ने कहा कि काउंसलिंग आठ नवंबर को होगी। इससे संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी 94595-66883 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद