फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भाषा, शास्त्री अध्यापकों के लिए 9 से काउंसलिंग

Sat, 30 Sep 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भाषा और शास्त्री के 15 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित पात्र हैं। उन्हें काउंसलिंग के माध्यम से नियुक्ति दी जाएगी। जिला कुल्लू में 9 और 10 अक्तूबर को काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू के कार्यालय मेंं आयोजित होने वाली काउंसलिंग में प्रदेश के किसी भी जिले का अभ्यर्थी शामिल हो सकता है। शास्त्री में 12 पद भरे जाने हैं। इनमें 2019 बैच तक सामान्य वर्ग के आठ, 2020 बैच तक अनुसूचित जाति का एक, 2019 बैच तक अन्य पिछड़ा वर्ग के दो और 2020 बैच तक अनुसूचित जनजाति वर्ग का एक पद भरा जाएगा।
इसी प्रकार भाषा अध्यापकों के तीन पद भरे जाने हैं। इनमें 2008 बैच तक सामान्य वर्ग के दो और 2008 बैच तक अनुसूचित जाति का एक पद भरा जाना है। काउंसलिंग के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों को पत्र भेजकर सूचित कर दिया है। अगर किसी अभ्यर्थी को पत्र नहीं मिला है तो वे भी निर्धारित तिथियों मेें काउंसलिंग में भाग ले सकता है।
विज्ञापन

काउंसलिंग में अभ्यर्थी को शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली होने का प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक कार्यालय एवं तहसीलदार से इस आशय में प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य रहेगा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू सुरजीत सिंह राव ने कहा कि कुल्लू में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की भाषा और शास्त्री पदों पर काउंसलिंग 9 और 10 अक्तूबर को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें