कुल्लू। जिले में कोरोना मामले लगातार कम हो रहे हैं। इससे लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
मंगलवार को 18 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। जबकि तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 110 लोगों के कोविड सैंपल लिए थे जिसमें तीन पॉजिटिव पाए गए। अब तक जिले में 11927 मामलेे सामने आ चुके हैं। इनमें से 11735 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब सक्रिय केस 27 रह गए हैं जबकि अब तक 164 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद ने बताया कि कोरोना मामलों की संख्या अब पहले के मुकाबले कम हो गई है।