कुल्लू। जिला कुल्लू की पार्वती घाटी की ग्राम पंचायत मणिकर्ण के वार्ड नंबर छह और सात को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया है। इसके अलावा इसी पंचायत के चोज और शांगना गांवों को भी कंटेनमेंट व बफर जोन से बाहर किया है। अब इन क्षेत्रों में पूर्व की भांति सभी प्रकार की गतिविधियां सामान्य चलेंगी। जिला दंडाधिकारी डॉ. ऋचा वर्मा ने यह आदेश जारी किया है। कहा कि इन क्षेत्रों में अगस्त माह के आरंभ में कोविड-19 का मामला आने से कंटनेमेंट व बफर जोन घोषित किया गया था। कंटेनमेंट अवधि के दौरान एक्टिव केस फांइडिंग अभियान के बावजूद इस क्षेत्र में कोविड का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। ऐसे में अब पंचायत के वार्डों व गांवों को कंटेनमेंट व बफर जोन से बाहर कर दिया है।