फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केंद्र, अदाणी पर बरसे कांग्रेस कार्यकर्ता

Fri, 10 Mar 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में केंद्र सरकार और अदाणी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कुल्लू ने अदाणी मामले में जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिधि गृह कुल्लू से लेकर खंड विकास अधिकारी के कार्यालय तक रोष रैली निकाली। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ढालपुर शाखा के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने मांग की कि अदाणी समूह की सार्वजनिक राशि, खातों में घोटाले और गड़बड़ी की जांच संयुक्त संसदीय समिति अथवा भारत के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में करवाई जाए। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हिम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए देश की जनता की पूंजी उनके हाथों में सौंप रही है।
विज्ञापन

अगर केंद्र सरकार जनता की राशि की सुरक्षा के लिए जांच नहीं करवाती है तो कांग्रेस पार्टी खंड, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सेसराम आजाद ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश को अदाणी समूह के पास बेचने की योजना तैयार कर दी है। बैंकों और एलआईसी की करोड़ों की राशि समूह को गलत तरीके से सौंपी गई है। कहा कि जब तक सरकार जनता की जमा पूंजी को सुरक्षित नहीं कर लेती, प्रदर्शन जारी रहेंगे। इस दौरान प्रदेश सचिव उत्तम शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव गोपाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें