कुल्लू के डोभी में पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक।-संवाद
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने 21 से 27 अक्तूबर तक उत्सव क्षेत्र और आसपास ड्रोन उड़ाने, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून सहित अन्य हवाई गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है। इन गतिविधियों के संचालन के लिए पुलिस अधीक्षक, कुल्लू से पूर्व लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा। ड्रोन संचालकों को ड्रोन नियम, 2021 और डीजीसीए के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। सक्षम प्राधिकरण से वैध अनुमति प्राप्त संस्थाओं को आदेश में छूट दी गई है। संवाद