फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नौ मार्च से चक्का जाम करेंगे कंडक्टर

Thu, 06 Mar 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। एचआरटीसी की चालक और परिचालक यूनियन की कुल्लू और लाहौल-स्पीति इकाई अपनी मांगों को लेकर 72 घंटे का चक्का जाम करेगी।
विज्ञापन

कंडक्टर यूनियन केलांग के अध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि मांगों को लेकर यूनियन चक्का जाम करेगी। दूसरी ओर, राजकीय परिचालक यूनियन की कुल्लू इकाई के अध्यक्ष प्रेम चंद ने कहा कि यूनियन काफी समय से मांगों को लेकर संघर्ष कर रही है। दोनों कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 20 फरवरी से लेकर 06 मार्च तक प्रबंधन और सरकार को परिचालकों की पिछली लंबित मांगों के लिए 15 दिन का नोटिस दिया था। मांग की गई थी कि उन्हें वार्ता के लिए बुलाएं, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी प्रबंधन और सरकार यूनियन को वार्ता के लिए बुलाए में विफल रहे। अब यूनियन ने निर्णय लिया है कि संगठन 72 घंटे का चक्का जाम किया जाएगा। 9 मार्च रात्रि से 12 मार्च तक निगम प्रबंधन और सरकार को घाटा होगा,उसकी सारी जिम्मेवारी निगम प्रबंधन और सरकार होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें