फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी से मिली फोरलेन संघर्ष समिति

Thu, 24 Sep 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर उपायुक्त से मिला। प्रभावितों ने उचित मुआवजे और पारदर्शिता को लेकर चर्चा की। इस दौरान शिकायत निवारण समिति बनाई गई। इसमें ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर (सेवानिवृत्त), ब्रिजेश महंत, महेंद्र सिंह ठाकुर, विनोद महंत, नरेंद्र शर्मा, दिनेश सेन, सुभाष ठाकुर, विजय सेन, कुशाल शर्मा, अजय कंवर और दुनी चंद शर्मा को सदस्य बनाया गया। उपायुक्त राकेश कंवर ने कहा कि केंद्रीय भूमि अधिग्रहण कानून के आधार पर वर्तमान मार्केट रेट को अपडेट करेंगे। कानूनी आधार पर लोगों को उचित मुआवजा दिलवाएंगे। इस दौरान कुल्लू-मनाली मंडी संघर्ष समिति अध्यक्ष ब्रिग्रेडियर कुशाल ठाकुर (सेवानिवृत्त), महासचिव ब्रिजेश महंत, कुल्लू अध्यक्ष विनोद महंत, मनाली अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें