बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की खाबल पंचायत के खमारडा में बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। देवता अनंत बालू नाग के आदेश पर पहली बार आयोजित की जा रही कथा के शुभारंभ अवसर पर 108 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक आचार्य नवीन चंद्र गौतम श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण करवाएंगे। साथ ही सात दिन तक कलाकारों की मंडली भजन-कीर्तन प्रस्तुत करेगी। संवाद