फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देश्यीय भवन का लोकार्पण करेंगे सीएम : सुंदर

Sat, 23 Sep 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ढालपुर में 24 सितंबर को बहुउद्देश्यीय भवन ढालपुर तथा इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला से ही वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 24 सितंबर को शिमला में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का कर्टन रेजर और ब्रोशर जारी करेंगे। इसके बाद सीएम पांच करोड़ 49 लाख की लागत से निर्मित उपायुक्त कार्यालय कुल्लू के चार मंजिला बहुउद्देश्यीय भवन का लोकार्पण करेंगे।
इस भवन में दो कॉन्फ्रेंस हॉल के अतिरिक्त कमरे और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ढालपुर में तीन करोड़ की लागत से निर्मित इंडोर बैडमिंटन हॉल का भी लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

इसमें जिले के खेल प्रेमियों को बैडमिंटन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से ही तीन करोड़ 51 लाख की लागत से निर्मित कल्लू के महिला थाना का भी लोकार्पण करेंगे। इसके लिए संबंधित विभागों ने सभी तरह की तैयारियां पूरी कर दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें