खराहल (कुल्लू)। बिजली महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार को वाईडीए गरशा ने स्वच्छता अभियान चलाया।
देचेन छोकोर मठ शाढ़ाबाई से सोमंग रिंपोछे, लामा, चौमो एवं स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कराटे गांव से बिजली महादेव मंदिर परिसर तक प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया। देचेन छोकोर मठ शाढ़ाबाई से सोमंग रिंपोछे ने कहा कि ईको पद यात्रा का उद्देश्य पवित्र स्थलों की सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए कचरा इधर-उधर न फैलाएं और स्वच्छता में सहयोग करें। इस तरह के अभियान युवाओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। स्थानीय लोगों ने अभियान की सराहना की। संवाद
.....0000000