कुल्लू। पुलिस ने मनाली में दो युवकों को 20 ग्राम चिट्टा के साथ एक होटल से पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मनाली में होटल के एक कमरे में दबिश दी तो आरोपी योगेश राणा 25, निवासी हाउस नंबर 46/1 वार्ड नंबर 15 मुरथल रोड, विकास नगर, जिला सोनीपत हरियाणा और रोहित शर्मा 23, निवासी वार्ड नंबर 7, गोंपा रोड मनाली, डाकघर व तहसील मनाली, कुल्लू के कब्जे से 20.4 ग्राम चिट्टा बरामद किया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। संवाद