कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अब दिल के मरीजों को आधुनिक लेब की सुविधा मिलेगी। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डाॅ. रंजीत ठाकुर ने कही।
उन्होंने कहा कि कुल्लू में स्वास्थ्य क्षेत्र में आने वाले समय में आधुनिक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अब हार्ट के मरीजों को चंडीगढ़ और शिमला नहीं जाना पड़ेगा। कुल्लू अस्पताल में करोड़ों की लागत से कैथ लैब का निर्माण होने जा रहा है। अब हार्ट से संबंधित सभी इलाज यहीं पर होंगे। अभी तक दिल का दौरा पड़ने पर मरीजों को चंडीगढ़ या शिमला ले जाना पड़ता था। इसके अलावा सिविल अस्पताल तेगूबेहड़ में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भी निर्माण होगा। इसके बनने से भी कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति व पांगी के लोगों की सुविधा मिलेगी। संवाद