बंजार के बाहु के पास ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन सवार घायल हो गए है।-संवाद
बंजार (कुल्लू)। बंजार-गाड़ागुशैणी सड़क में बाहु के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को बंजार-गाड़ागुशैणी सड़क में बाहू के पास एक कार सड़क से करीब 50 फीट नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि कार पेड़ में जाकर अटक गई। कार में तीन लोग सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। संवाद