फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुट्टी बिहाल में 2.899 किलो चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Wed, 14 Dec 2016 09:19 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
कुल्‍लू में भांग की खेती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भुंतर पुलिस थाना के तहत चुट्टी बिहाल में पुलिस ने एक व्यक्ति को 2.899 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अपना रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई नारायण के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने बजौरा-हुरला सड़क में चुट्टी बिहाल के समीप सोमवार सुबह पौ पांच नाका लगाया हुुआ था। इस बीच हुरला से बजौरा की तरफ पैदल एक व्यक्ति पिट्ठू बैग पहने हुए आया। पुलिस को देख उक्त व्यक्ति घबरा गया और सड़क के ऊपरी तरफ बैग फेंक कर विपरीत दिशा की तरफ भागने लगा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर व्यक्ति को दबोचा और निशानदेही के आधार पर बैग बरामद किया। तलाशी लेने पर बैग से 2.899 किलो चरस बरामद हुई। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है कि चरस खेप कहां से लाई गई व खरीदी गई थी और किसे बेची जानी थी। इधर, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें