फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली के बीच बनेगा बस टर्मिनल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। पतलीकूहल क्षेत्र मनाली विधानसभा का जंक्शन है। इस उपनगर को विकसित करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
कुल्लू-मनाली के बीच पतलीकूहल में बस टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। इससे पर्यटकों और स्थानीय जनता को फायदा मिलेगा। सर्वोच्च न्यायालय ने बस टर्मिनल के लिए भूमि हस्तांतरण की अनुमति प्रदान की है। यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कही। पतलीकूहल में ग्राम पंचायत हलाण-2 तथा आशियां युवक संगठन ने तीन दिवसीय राम नवमी दुर्गा अष्टमी मेला मनाया, जिसके समापन कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पतलीकूहल में सब्जी मंडी का भव्य भवन बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र की अनेक पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। शिला-तराशी सड़क का कार्य पांच करोड़ की लागत से युद्ध स्तर पर जारी है। दुर्गा माता मंदिर सराय भवन के लिए 4.50 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। भवन निर्माण पूरा करने के लिए जितनी भी राशि की आवश्यकता रहेगी, वह जारी की जाएगी। पतलीकूहल में सामुदायिक स्वास्थ्य भवन के निर्माण के लिए आठ करोड़ की राशि मंजूर की गई है और कार्य तेजी से जारी है। इससे पूर्व मंत्री ने मनाली में लोगों की समस्याएं भी सुनी। उधर, कार्यक्रम की तीसरी सांस्कृतिक संध्या लोकगायक हेेमराज भारद्वाज और रमेश ठाकुर के नाम रही। इस दौरान सीमा देवी, संजय ठाकुर, दुर्गा सिंह ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, बाल मुकुंद राणा, राजेंद्र बौद्ध, चेतराम, गायत्री, शीतल, शालू, रामसिंह राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें