फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फ में स्किड होने से बड़ानाला में फंसी बस

Mon, 16 Oct 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के जलोड़ी में हुई बर्फबारी के बाद फसी एचआरटीसी के बस।
विज्ञापन
कुल्लू। सर्दी की पहली बर्फबारी से औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 के यातायात के लिए बंद होने से कुल्लू आ रही बस बड़ानाला के पास फंस गई। यह बस बागासराहन से कुल्लू आ रही थी।
विज्ञापन

स्किड होने के चलते चालक ने बस को खड़ा करना ही बेहतर समझा। इसी रूट पर चलने वाली कुल्लू से बागासराहन बस जलोड़ी दर्रा के आरपार हुई है जबकि कुल्लू से रामपुर रूट तथा कुल्लू-दलाश बस भी सोझा से वापस कुल्लू आई है। कुल्लू से आनी जाने वाली बस घियागी तक ही जा सकी।
ऐसे में बस की सवारियों को सोझा से जलोड़ी दर्रा तक पांच किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। मौसम के बदले तेवर से जिले में दुश्वारियां शुरू हो गई हैं। बर्फबारी से बाह्य सराज के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बरसात में भी बाह्य सराज का संपर्क करीब तीन माह तक कटा रहा। अब सर्दी के मौसम को लेकर 69 पंचायतों के साथ रामपुर, स्पीति, कुमारसैन, करसोग और शिमला के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

राम लाल, जगदीश, प्यारे लाल तथा सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सोमवार दोपहर बाद जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी होने से हाईवे-305 का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।
कुल्लू आ रही निगम की बस बड़ानाला में बर्फ के बीच फंस गई और करीब 30 सवारियों को सोझा तक पैदल आना पड़ा। बस के बीच सड़क पर फंसने से अन्य वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। एचआरटीसी बंजार के अड्डा प्रभारी जगदेव ने कहा कि बस निरमंड के बागासराहन से कुल्लू आ रही थी। अन्य बसों को सोझा तक ही भेजा गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें