फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केलांग से मनाली के बीच शुरू की जाए बस सेवा : अनुराधा

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति जिला परिषद के अध्यक्ष अनुराधा राणा ने केलांग- मनाली के बीच बस सेवा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने एचआरटीसी केलांग डिपो के निगम प्रबंधन से मांग की है कि अब घाटी की सड़कों की हालात ठीक है और बस सेवा को शुरू किया जा सकता है। बस सेवा शुरू हो जाने से लोगों को सुविधा मिलेगी और सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा। सड़कों के बहाल होने पर जरूरतमंद लोग टैक्सियों में सफर करने को मजबूर हैं। बुधवार को उन्होंने घाटी के लोगों की बस संचालन की मांग को देखते हुए एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राधा देवी से भी बात की है। उन्होंने बताया कि केलांग बस अड्डे के समीप चढ़ाई वाली सड़क में फिसलन का खतरा है। उसके ठीक होने पर बस सेवा आरंभ की जा सकती है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से केलांग बस अड्डे के समीप चढ़ाई वाले क्षेत्र को जल्द दुरुस्त करने की सिफारिश की है। घाटी के लोगों का कहना है मनाली से लाहौल के लिए तेल टैंकर और टेंपो ट्रैवलर की आवाजाही शुरू हो गई है। ऐसे में बसों को भी चलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें