शांघड में खराब हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस।--सोर्स....संवाद
न्यूली (कुल्लू)। जिला कुल्लू की सैंज घाटी के पर्यटन और धार्मिक स्थल शांघड़ में बस खराब होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हिमाचल पथ परिवहन निगम की शांघड से कुल्लू आने वाली बस सोमवार की सुबह स्टार्ट ही नहीं हो पाई। बस में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों की परेशानी बड़ी। रविवार होने के चलते सवारियां कम रहीं, लेकिन उन्हें मजबूरन टैक्सी का महंगा सफर करना पड़ा। इस संंबंध में निगम के बस अड्डा प्रभारी भुवनेश्वर दत्त ने कहा कि सोमवार की सुबह बस तकनीकी खराबी के कारण स्टार्ट नहीं हो पाई। बस को ठीक करवा दिया गया है। संवाद