फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को चिट्टा बेचने वाला आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में कॉलेज गेट के पास कुल्लू पुलिस ने एक युवक को साढ़े पांच ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा है। वह कॉलेज और स्कूल के विद्यार्थियों को चिट्टा बेचता था। इसकी सूचना पुलिस को मिली और योजनाबद्ध तरीके से पुलिस ने ढालपुर के पार्किंग ग्राउंड के पास उसे दबोचा लिया। युवक की पहचान 21 वर्षीय सुमित करनाल हरियाणा के रूप में हुई है। वह कुल्लू के गांधीनगर में किराए के कमरे में रहता है और पेंटर का काम करता है। एसएचओ कुल्लू कुलवंत पठानिया ने कहा कि आरोपी को कुल्लू कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें