उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लाहौल के सिविल अस्पताल उदयपुर में 29 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जन सहयोगी युवा मंच और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शिविर लगाया जाएगा। इसमें कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। शिविर में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की ब्लड बैंक की टीम का विशेष सहयोग रहेगा। अमर उजाला फाउंडेशन मानव जीवन बचाव के इस प्रयास में लोगों से सहयोग की अपेक्षा करता है। जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों में कई बार रक्त की कमी पाई जाती है। आपात स्थिति में रक्त की व्यवस्था करना भी कभी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस तरह के रक्तदान शिविर अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों और उन परिजनों के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। वहीं रक्तदान शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर-90151-11195 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद