फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अधिशासी अभियंता कार्यालय के स्थानांतरण पर भाजपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार/कुल्लू। भारी बारिश के कारण लारजी स्थित जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय को शमशी के लिए स्थानांतरित किया है। कार्यालय को बरसात में असुरक्षित बता कर बदला गया था मगर अब इसके वापस नहीं आने पर बंजार भाजपा तलख हो गई है।
विज्ञापन

वीरवार को बंजार भाजपा ने विधायक सुरेंद्र शौरी की अगुवाई में लारजी में धरना-प्रदर्शन किया। विधायक शौरी ने कहा कि सरकार को पूर्व की तरह लारजी में ही जल शक्ति मंडल का संचालन करना चाहिए।
अब लारजी में स्थिति सामान्य चल रही है। प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों के प्रति कोई रुचि नहीं दिखा रही है। विधायक ने कहा कि अगर सरकार राजनीतिक द्वेष के कारण जलशक्ति मंडल को लारजी से शमशी ले जाने की मंशा रखती है तो वह जनता को साथ लेकर एक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौकेे पर मंडल अध्यक्ष परमानंद ठाकुर, उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, महामंत्री अमर ठाकुर, जय सिंह, शेर सिंह, ओम प्रकाश ठाकुर व बलदेव महंत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें