फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आज मनाली में गरजेंगी भाजपा प्रत्याशी कंगना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबाग में जनसभा को करेंगी संबोधित
विज्ञापन

आयोजन को लेकर भाजपा ने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। मंडी से भाजपा प्रत्याशी और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत वीरवार को मनाली में जनसभा को संबोधित करेंगी। उनके स्वागत के लिए मनाली भाजपा मंडल ने सभी तैयारियां कर ली हैं। मनाली पहुंचने पर कंगना का भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया जाएगा। टिकट लेने के बाद कंगना पहली बार मनाली पहुंच रही हैं। हालांकि, कंगना का मनाली के सिमसा में भी अपना घर है लेकिन राजनीति में कदम रखने के बाद कंगना पहली बार मनाली आएंगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत वीरवार को मनाली पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर है और प्रदेश की सभी सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने दावा किया पिछली बार से ज्यादा सीटें जीत कर भाजपा की सरकार बनेगी। गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोग भी कांग्रेस सरकार को उनकी नाकामियों का सबक सिखाने को तैयार बैठे हैं। प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री के कामों पर भारी समर्थन देते हुए सुक्खू सरकार की नाकामियों का सबक सिखाएंगे और हिमाचल को हर बूथ से बढ़त देकर भाजपा को भारी बहुमत से जिताएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में होने वाले छह विस सीटों के उपचुनाव में भी भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इसके लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। गोविंद ठाकुर ने कहा कि कंगना का मनाली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें