फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गणपति के रंग में रंगा भुंतर कस्बा

Fri, 29 Aug 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के हनुमान मदिंर में चल रहे गणेश उत्सव में भजन किर्तन करती महिलाएं।-संवाद
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर कस्बे में चल रहे गणेश उत्सव में दिनभर भजन कीर्तन चलता रहा और महिलाएं नृत्य करती रहीं। इस कारण माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

गणेश चौक पर बुधवार को गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। इसके बाद माहौल भक्तिमय बना हुआ है। हालांकि मौसम को देखते हुए यहां रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किए जा रहे हैं लेकिन दिन को भजन-कीर्तन का दौर चल रहा है। गणपति उत्सव समिति के सदस्य संजय सूद ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार मूर्ति स्थापना के बाद से हर दिन सुबह-शाम आरती का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर के समय भजन-कीर्तन चल रहा है। चार सितंबर को भंडारा होगा और पांच को महाआरती का आयोजन किया जाएगा। छह सितंबर को गणेश विसर्जन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें