फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर सुधार समिति ने रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। विश्व पर्यावरण दिवस पर भुंतर सुधार समिति ने प्रकृति के संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण अभियान का आयोजन किया।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने बड़ा भुईन पंचायत के अपर भुईन ठेला बीट के जंगल को हरा-भरा बनाने का बीड़ा उठाया। मुख्य रूप से अखरोट और बान के पौधों का रोपण किया गया। पदाधिकारियों ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा और उनके संवर्धन का संकल्प लिया। भुंतर सुधार समिति के प्रधान रोशन लाल, संस्थापक मेघ सिंह कश्यप, कोषाध्यक्ष ऋषि राज, सहकोषाध्यक्ष घनश्याम वर्मा और संजू ने कहा कि समिति इलाके में स्वच्छता, सामाजिक चेतना और पर्यावरण सुधार के कार्यों के लिए काम कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें