फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुकुमसेरी में एलपीएस के पेट्रोल पंप का हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर और चंबा पांगी क्षेत्र के लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

............
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लाहौल पोटैटो सोसायटी (एलपीएस) ने कुकुमसेरी में पेट्रोल पंप के निर्माण के लिए शनिवार को भूमि पूजन किया। एलपीएस का लाहौल में यह तीसरा पेट्रोल पंप खुलने जा रहा है। पेट्रोल पंप के खुलने से पट्टन, उदयपुर समेत लाहौल के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्रों को इसका लाभ मिलेगा। कृषि के आधुनिकीकरण और मशीनों के बढ़ते उपयोग के कारण किसानों और स्थानीय लोगों को ईंधन की लगातार आवश्यकता रहती है। इस क्षेत्र में अब धीरे-धीरे पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है। जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सोसायटी के सदस्यों की मांग पर कुकुमसेरी में नए पेट्रोल पंप की स्थापना का निर्णय लिया गया। संस्था के चेयरमैन सुदर्शन जस्पा ने बताया कि यह परियोजना व्यावसायिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। अब तक इस क्षेत्र में ईंधन की आपूर्ति मुख्य रूप से तांदी स्थित एलपीएस पेट्रोल पंप से होती रही है। कहा कि कुकुमसेरी का पेट्रोल पंप न केवल उदयपुर उपमंडल बल्कि चंबा के पांगी क्षेत्र की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें