कुल्लू में भैयादूज के मौके पर भाई का तिलक लगवाती बहन।-संवाद
- फोटो : Kullu
कुल्लू। जिले में बहन-भाई के अटूट रिश्ते का पर्व भाईदूज धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाया और भगवान से लंबी आयु की कामना की।
भाई दूज को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। भाई दूज के लिए सरकारी महिला कर्मचारियों को छुट्टी दी गई थी। इसके साथ महिलाओं ने एचआरटीसी की बसों में भी मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ लिया।
गौरतलब है कि बुधवार को भाई दूज के साथ गोवर्धन पूजा भी हुई। ऐसे में भाई दूज का पर्व का उत्साह दोगुना रहा। बाजार में भी भाई दूज को लेकर भीड़ देखने को मिली। बहनों ने बाजार में भाइयों के लिए उपहार भी खरीदे। भाई दूज के दिन बहनें भाइयों के घर पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और उनके लिए दुआएं मांगी। इस अवसर बहनों ने भाइयों को मिठाई के साथ उपहार भेंट में दिए।
ढालपुर के अस्थायी बाजार में भी पर्व को देखते हुए खूब खरीदारी हुई। भाई दूज पर भाई के घर में आई धर्मानी भारती ने कहा कि उन्होंने भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की है।