फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम कर रहे किसान पर भालू ने किया हमला

विज्ञापन
कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन भालू के हमले से घायल व्यक्ति। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी की दनोगी पंचायत के गांव गनाखला में भालू ने किसान पर हमला किया है। इससे किसान को पैर में चोट आई है। मामला शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे का है। किसान खेत में काम कर रहा था। इस दौरान अचानक भालू ने उनके पैर पर हमला कर दिया। हालांकि शोर मचाने पर भालू भाग गया। घायल किसान को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में भालू ने आतंक मचा रखा है। बिजली महादेव जंगल के साथ लगते आलज, गनाखला, भ्रैण, देवधार आदि गांवों में भालू कई पालतू जानवरों को भी अपना शिकार बना चुका है। मामले की पुष्टि एसपी गौरव सिंह ने की। कहा कि दनोगी पंचायत के गांव गनाखला में भालू ने बुद्घि सिंह (48) पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि घायल का उपचार कुल्लू अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें