फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सेब की फसल को नुकसान पहुंचा रहे भालू

Mon, 18 Sep 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल घाटी में एक बगीचे के समीप दिनदहाड़े कैमरे में कैद हुआ भालू।-
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी की जोबरंग और नालड़ा पंचायत में लोग भालुओं के आतंक से परेशान हैं। लाहौल में तैयार सेब की फसल को भालू नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसल को ही नहीं, सेब की टहनियों को भी भालू तोड़ रहे हैं। भालुओं को भगाने के लिए कई तरह की तकनीकों को अपनाया जा रहा है लेकिन कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

वन विभाग और ग्रामीण भालुओं को भगाने के लिए पटाखे का इस्तेमाल करते हैं ताकि आवाज से भालू भाग जाएं। अब तो भालू पटाखों की आवाज के भी आदी हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार भालू तो अब इस कद्र बेखौफ हैं कि दिनदहाड़े बगीचों सहित खेत खलिहानों में घूमते नजर आ रहे हैं। लोग रात के समय घर से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। जोबरंग और नालड़ा पंचायत में भालुओं का आतंक ज्यादा है। भालू बगीचों में घुसकर सेब से लदी टहनियों को तोड़ रहे हैं।
जोबरंग पंचायत के ग्रामीणों को दिन और रात में सेबों की निगरानी करनी पड़ रही है। जोबरंग पंचायत के पूर्व प्रधान सोम देव योकी ने बताया कि भालू ने जोबरंग पंचायत में सेब के बगीचों को काफी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने वन विभाग से आग्रह किया है कि भालुओं से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाए।
विज्ञापन

पट्टन वन परिक्षेत्र अधिकारी भूपेंद्र पाल ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। वनरक्षकों को भी इस बारे में दिशा-निर्देश और फील्ड में तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त के निर्देश पर भालुओं के आतंक से नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें