फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार कांग्रेस की जनरल हाउस बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंजार की ओर से 10 सितंबर को जनरल हाउस बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की जाएगी। इसमें बंजार विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में जोनल, पंचायत और बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों के अलावा फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख और शहरी कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। एपीएमसी के चेयरमैन राम सिंह ने बताया कि जनरल हाउस की बैठक श्रृंगा ऋषि कला मंच बंजार में आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 10 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें