कुल्लू। जिला कुल्लू की नगर पंचायत भुंतर के वार्ड नंबर एक और दो से सटे राज्य राजमार्ग को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया है। प्रशासन ने कुछ दिन पहले कोविड-19 के मामले आने के बाद इन्हें कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि संवेदनशील वार्डों में एक्टिव केस फांइडिंग कैंपेन तथा समुचित हाउस-टू-हाउस सर्विलांस के बावजूद कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसको ध्यान में रखते हुए एसडीएम ने आदेश जारी किए हैं। कंटेनमेंट जोन में राज्य राजमार्ग के साथ लगते क्षेत्र खुले रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और लोग अब पहले की तरह आवाजाही कर सकेंगे।