फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खराब मौसम ने नहीं हो रही जौ औरगेहूं की कटाई

Sun, 25 May 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में दो दिन से मौसम अनुकूल नहीं होने से रबी की फसल की कटाई के साथ लहसुन को निकालने का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों जिला कुल्लू में तीनों फसलों को निकालने का काम जोरों से चला है। रविवार को भी जिले में दोपहर तक मौसम खराब रहा और किसान जौ और गेहूं की कटाई नहीं कर पाए। किसान प्रेम सिंह, निक्का राम, मान सिंह, सुंदर सिंह और प्रमोद ठाकुर ने कहा कि खेतों में फसल पककर तैयार है, लेकिन बारिश के कारण कटाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि किसान इन दिनों जौ, गेहूं और लहसुन को निकालने में युद्धस्तर पर लगे हैं। इसके लिए मौसम अनुकूल रहने की जरूरत रहती है। कृषि उपनिदेशक सुशील शर्मा ने कहा कि मौसम रबी की फसल में खलल डाल रहा है। इसे मक्की की बिजाई का काम भी नहीं हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें