फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आयुष अस्पताल कटराईं का 12 लाख से होगा कायाकल्प

Fri, 14 Feb 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। आयुष अस्पताल कटराईं का 12 लाख से कायाकल्प किया जाएगा। रोगी कल्याण समिति की बैठक में मरीजों की सुविधा के लिए कई अहम फैसले लिए गए।
विज्ञापन

अस्पताल में शुक्रवार को विधायक भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। अस्पताल की प्रभारी डॉ. नताशा ने कहा कि बैठक में आगामी वित्त वर्ष के लिए करीब 12 लाख रुपये खर्च करने की उपमंडल अधिकारी से अनुमति ली गई। उन्होंने कहा कि कटराईं अस्पताल में पंचकर्म की सुविधा है। ऐसे में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके अलवा अस्पताल में बिजली की बायरिंग और शौचालयों का रखरखाव करने के लिए भी बजट की अनुमति ली गई है। इस दौरान उपमंडल अधिकारी मनाली रमन शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें