फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अंडर-14 में खेलेगी शाट स्कूल की अविका

Fri, 24 Oct 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू की टीम की ओर से कबड्डी में हुआ है चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शिक्षा खंड कुल्लू-एक के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शाट की अविका का चयन अंडर-14 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
अविका कुल्लू की टीम से खेलते हुए कबड्डी में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। प्रतियोगिता 26 अक्तूबर से शिमला के जुब्बल में होगी। चयनित खिलाड़ियों का इन दिनों भुंतर स्कूल में प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। अविका के साथ ही जिले की 11 अन्य खिलाड़ी भी कुल्लू जिला की टीम का हिस्सा होंगी। अविका के राज्य स्तर पर हुए चयन के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है। अविका के पिता कीर्तिमान का कहना है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्हें आगे बढ़ने का समान अवसर देने की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कुल्लू की टीम राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें